मशरूम उत्पादन एवं प्रबंधन विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
देहरादून, 13 फरवरी 2026: 09 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित “मशरूम उत्पादन एवं प्रबंधन विकास कार्यक्रम” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऋषिकेश, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, प्रबंधन कौशल, उद्यमिता विकास तथा बाजार से जुड़ी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे स्वरोजगार और लघु उद्यम के रूप में मशरूम उत्पादन को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।
इस अवसर पर डॉ. अनूप बडोनी, निदेशक, प्लांटिका; श्री हिमांशु मल्होत्रा, चेयरमैन, स्कोलिक्स फाउंडेशन; सुश्री वंदना पेटवाल, वैज्ञानिक अधिकारी, प्लांटिका; तथा श्रीमती अनीता त्रिवेदी, ईडीआईआई, देहरादून उपस्थित रहीं और प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी, उद्यमिता विकास, उत्पाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की व्यावहारिक प्रशिक्षण गतिविधियों से भी अवगत कराया गया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षणों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।