प्लांटिका पर्वतीय केंद्र, उत्तरकाशी द्वारा दो दिवसीय मशरूम उत्पादन कार्यशाला का सफल आयोजन – 20 एवं 21 जनवरी 2026

उत्तरकाशी, 21 जनवरी 2026:
प्लांटिका पर्वतीय केंद्र, उत्तरकाशी द्वारा 20 एवं 21 जनवरी 2026 को दो दिवसीय मशरूम उत्पादन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में श्रीमती मंजिरा देवी विश्वविद्यालय, उत्तरकाशी तथा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उत्तरकाशी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, कम लागत में उच्च उत्पादन की विधियों तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मशरूम की विभिन्न प्रजातियों, बीज (स्पॉन) तैयारी, कम्पोस्ट निर्माण, बुवाई, देखभाल, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया गया, जिससे वे अपने स्तर पर भी मशरूम उत्पादन आरंभ कर सकें। किसानों एवं छात्रों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a comment