प्लांटिका संस्थान, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy (NEP) 2020) के अनुरूप “स्किल डेवलपमेंट हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग प्रोग्राम” का सफल शुभारंभ- 23 मार्च, 2026

देहरादून | दिनांक: 23 मार्च, 2026

PLANTICA – Indian Academy of Rural Development (IARD), देहरादून द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy (NEP) 2020) के अनुरूप आयोजित “स्किल डेवलपमेंट हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आज सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कौशल विकास के चार प्रमुख घटकों—मृदा परीक्षण (Soil Testing), मशरूम उत्पादन (Mushroom Cultivation), जैविक एवं प्राकृतिक खेती (Organic and Natural Farming) तथा फूड प्रोसेसिंग (Food Processing)—पर विशेष फोकस किया गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में Shri Guru Ram Rai University, देहरादून के विद्यार्थियों के साथ-साथ Rishikesh एवं Dehradun से आए विभिन्न प्रतिभागियों, उद्यमियों एवं इच्छुक व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर विकसित कर सकें।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर Dr. Anoop Badoni, निदेशक, PLANTICA द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वहीं, Vandana Petwal, वैज्ञानिक अधिकारी एवं सेंटर हेड, PLANTICA ने विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया।

सत्रों के दौरान मृदा की गुणवत्ता जांच, मशरूम उत्पादन की आधुनिक विधियां, जैविक खेती के सिद्धांत एवं फूड प्रोसेसिंग के व्यावसायिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को प्रत्येक विषय में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे सीखे गए कौशल को सीधे व्यवहार में लागू कर सकें।

कार्यक्रम के सफल शुभारंभ पर प्रतिभागियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं रोजगारपरक बताया। PLANTICA द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है, जिससे युवाओं एवं किसानों को सशक्त बनाया जा सके।

Leave a comment