READY कार्यक्रम के अंतर्गत Hogar India Agro एवं PLANTICA-IARD के संयुक्त सहयोग से आयोजित हो रहा है प्रशिक्षण

देहरादून, 27 अगस्त 2026।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Banda University of Agriculture and Technology), बांदा, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों ने कृषि शिक्षा को व्यावहारिक एवं औद्योगिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से Agro Industrial Attachment (AIA) Training Programme में सहभागिता की। यह प्रशिक्षण 27 अगस्त 2026 से PLANTICA–Indian Academy of Rural Development (PLANTICA-IARD), देहरादून में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन Hogar India Agro, जो भारत सरकार के Ministry of Corporate Affairs के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, द्वारा PLANTICA-IARD, देहरादून के सहयोग से READY (Rural Entrepreneurship Awareness Development Yojana) Programme के अंतर्गत किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि के विद्यार्थियों को कक्षा एवं प्रयोगशाला आधारित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ कृषि उद्योग, कृषि उद्यमिता, उत्पादन तकनीक, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण, विपणन तथा ग्रामीण कृषि व्यवसाय की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। AIA प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों, कृषि आधारित उद्यमों एवं तकनीकी गतिविधियों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वंदना पेटवाल, Assistant Scientist एवं Centre Head, PLANTICA ने कहा कि Agro Industrial Attachment विद्यार्थियों के लिए कृषि शिक्षा को रोजगार, उद्यमिता एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने, प्रश्न पूछने तथा विभिन्न तकनीकी गतिविधियों को व्यवहारिक रूप से समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के Co-Coordinator श्री सूरज जोशी, Technical Associate, PLANTICA ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं निर्धारित प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए केवल पारंपरिक कृषि ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें कृषि-आधारित उद्योगों एवं व्यवसायों की वास्तविक कार्यप्रणाली का अनुभव भी आवश्यक है।
कार्यक्रम की Co-Coordinator सुश्री अंजलि शर्मा, Technical Associate, PLANTICA ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, नियमित सहभागिता तथा व्यावहारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं औद्योगिक गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

इस अवसर पर PLANTICA के Senior Scientist एवं Director डॉ. अनूप बडोनी ने विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया और कृषि क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रखते हुए Agri-Business, Agri-Entrepreneurship, Food Processing, Value Addition, Seed Technology, Soil & Plant Testing, Protected Cultivation तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के क्षेत्र में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. बडोनी ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र तेजी से तकनीक, उद्योग एवं उद्यमिता से जुड़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं, व्यावहारिक कौशल एवं व्यवसाय प्रबंधन की समझ विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि Agro Industrial Attachment Programme विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा और वास्तविक कृषि उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु प्रदान करता है।

Hogar India Agro एवं PLANTICA-IARD के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह Agro Industrial Attachment Programme कृषि विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग एवं उद्यमिता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में कृषि क्षेत्र में नए विचारों, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा वे भविष्य में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सफल करियर एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए अधिक सक्षम बनेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में वंदना पेटवाल (Programme Coordinator), श्री सूरज जोशी (Co-Coordinator) एवं सुश्री अंजलि शर्मा (Co-Coordinator) सहित PLANTICA की तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।